🟡 RTE Rajasthan Lottery Result 2026-27
राजस्थान में RTE Rajasthan Lottery Result 2026-27 को लेकर अभिभावकों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से गुरुवार को आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए प्राप्त आवेदनों की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। राज्य के शिक्षा मंत्री Madan Dilawar सुबह 11 बजे पाली जिला कलेक्टर कार्यालय से ऑनलाइन जुड़कर लॉटरी प्रक्रिया की शुरुआत करेंगे। इसके बाद अभिभावक अपने बच्चों के चयन की स्थिति आरटीई पोर्टल पर ऑनलाइन देख सकेंगे। शिक्षा विभाग के अनुसार लॉटरी पूरी होने के बाद चयनित विद्यार्थियों के निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश की आगे की प्रक्रिया भी जल्द शुरू कर दी जाएगी।
अगर आपने अपने बच्चे का आरटीई के तहत आवेदन किया है तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से RTE Rajasthan Lottery Result 2026-27 चेक कर सकते हैं—
- सबसे पहले आरटीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “School Admission Status” या “Lottery Result” के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद “School Location Wise” विकल्प चुनें।
- अब ड्रॉप-डाउन मेनू में जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत/ULB, गांव या वार्ड और स्कूल का नाम चुनें।
- स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।
- Submit पर क्लिक करते ही उस स्कूल की लॉटरी सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी, जहां आप अपना नाम या आवेदन संख्या खोज सकते हैं।
Right to Education (RTE) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में 25% सीटों पर मुफ्त शिक्षा का अधिकार दिया जाता है। हर साल राज्य सरकार ऑनलाइन आवेदन लेकर लॉटरी के माध्यम से चयन करती है।















