⚫ Rajasthan Crime News
राजस्थान के चुरू जिले के तारानगर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक प्रेमी युवक ने अपनी प्रेमिका के गले पर चाकू से वार कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके गले से काफी खून बहने लगा। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस हमले की वजहों की जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।















