RASHTRADEEP NEWS
एक अक्टूबर 2024 से सरकारी ऑयल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया। यह इजाफा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, जिसे लोग हलवाई भट्ठी का भी सिलेंडर कहते हैं, के दाम में हुआ है। यह कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो गया है। देश की सबसे बड़ी सरकारी ऑयल कंपनी IOCL की वेबसाइट के मुताबिक आज 1 अक्टूबर 2024 से ने रेट्स लागू हो गए हैं।
- दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के दम: देश की राजधानी दिल्ली में 19Kg वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट (Gas Cylinder New Rate) अब 1740 रुपये हो गए हैं। इसकी कीमतों 48.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
- कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर के दम: कोलकाता में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1850.50 रुपये हो गई है। यहां कीमतों में 48 रुपये इजाफा हुआ है।
- मुंबई में में एलपीजी सिलेंडर के दम: मुंबई में एलपीजी सिलेंडर के दाम अब 1692 रुपये हो गए हैं और इसमें 48 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पिछले महीने सितंबर में इसके रेट 1644 रुपये पर थे।
- चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर के दम: चेन्नई में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट अब 1903 रुपये हो गए हैं और इसमें 48 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पिछले महीने सितंबर में इसके रेट 1855 रुपये पर थे।
रसोई गैस का क्या दाम
सरकारी ऑयल कंपनियों ने 14 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर जिसे आम भाषा में रसोई गैस कहते हैं, के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। यह आज भी दिल्ली में 803 रुपये का मिल रहा है।