Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • महाभारत के कर्ण नहीं रहे, कैंसर से लंबी जंग के बाद 68 साल की उम्र में बोला अलविदा…
Image

महाभारत के कर्ण नहीं रहे, कैंसर से लंबी जंग के बाद 68 साल की उम्र में बोला अलविदा…

🟢 Mahabharat Karn

सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और 15 अक्टूबर 2025 को उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली।

टीवी धारावाहिक महाभारत में कर्ण की भूमिका निभाकर पंकज धीर ने अमर पहचान बनाई थी। बी.आर. चोपड़ा के इस ऐतिहासिक शो में उनके अभिनय ने भारतीय टेलीविजन इतिहास में नई छाप छोड़ी थी। आज भी दर्शक उन्हें “कर्ण” के नाम से पहचानते हैं। पंकज धीर के निधन की खबर सामने आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है। कई हस्तियों ने लिखा — “एक युग का अंत, कर्ण आज सचमुच स्वर्ग सिधार गए।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *