RASHTRA DEEP NEWS
लखासर टोल संघर्ष समिति के आव्हान पर कल ग्रामीणों ने महापंचायत का आयोजन होना तय किया है जो की धरना स्थल पर होगा।लखासर संघर्ष समिति के संयोजक युवा नेता मांगीलाल गोदारा ने बताया कि काफी दिनों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से दिए जा रहे धरने की अवहेलना की जा रही है और प्रशासन की हठधर्मिता अब आर और पार की लड़ाई में तब्दील हो रही है। ऐसे में कल महापंचायत का आयोजन होना है जिसमें सामूहिक रूप से प्रशासन के विरुद्ध विरोध तेज करने का निर्णय तय होगा।
क्या है टोलमुक्ति का पूरा मामला?
श्रीडूंगरगढ़ तहसील के ग्रामीणों का खेती बाड़ी ,कृषि मंडी,सब्जी मंडी पशुओं के लिए चारा आदि आवश्यकता हेतु रोज ही टोल से होकर गुजरना पड़ता है ऐसे में लगातार टोल वसूली ग्रामीणों पर आर्थिक बोझ और कष्ट दाई बनती जा रही है।इसलिए 20 किलोमीटर दायरे के लिए टोल ग्रामीणों के लिए फ्री किया जाए । टोल नाके के 20 किलोमीटर दायरे में ग्रामीण टोल वसूली से परेशान हैं। श्री डूंगरगढ़ उपखंड तक पहुंचने के लिए यह आम रास्ता है । पूर्व में संघर्ष समिति द्वारा आंदोलन करने पर टोल प्रबंधक व समिति के बीच समझौता हुआ था जिस पर टोल प्रबंधक द्वारा 20 किलोमीटर दायरे मे शुल्क लेना बंद कर दिया था परंतु वर्तमान में पुनः टोल प्रबंधक द्वारा यह शुल्क लिया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ये असंगत है अन्याय पूर्ण है।

आमजन की परेशानी को समझते हुए जल्द ही इस समस्या का निराकरण हो आज धरने श्री डूंगरगढ मंडी अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, बिंझासर सरपंच मुखराम नैण, गौर्धन खिलेरी,सोहन लाल नैण, कान नाथ गोदारा,सोहनलाल महिया, जगदीश गोदारा, मामराज गोदारा, आई दान सारस्वत, पूर्णा राम भाट, राजकुमार गोदारा, भंवरलाल मेघवाल, जेठाराम नायक आदी














