Bikaner Political News
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका को भाजपा के महत्त्वपूर्ण अभियान ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम का बीकानेर शहर संयोजक नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात के दौरान सौंपी गई।
महावीर रांका पार्टी के एक कर्मठ, समर्पित और जमीनी नेता माने जाते हैं। वे लंबे समय से भाजपा की विभिन्न गतिविधियों में अपनी सक्रिय भागीदारी से संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमताओं और जनसमर्थन को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम भाजपा के राष्ट्र निर्माण और जनजागरूकता से जुड़े अभियान का अहम हिस्सा है। रांका की नियुक्ति से बीकानेर में इस अभियान को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। इस नई जिम्मेदारी के लिए महावीर रांका को शहरभर से बधाइयों का तांता लग गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर देखी जा रही है।