🔴 Bikaner News Today
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सर्किट हाउस के समीप स्थित कार्यालय में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व यूआईटी चेयरमैन एवं भाजपा नेता महावीर रांका ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र को समर्पण, एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश दिया।
अपने संबोधन में रांका ने कहा कि भारत विविध जातियों, धर्मों और भाषाओं के बावजूद सामाजिक सौहार्द और समरसता के सूत्र में बंधा हुआ है, जो उसे विश्व पटल पर “अनेकता में एकता” की अनूठी पहचान दिलाता है। उन्होंने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि मजबूत गणतंत्र और सशक्त लोकतंत्र ही भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं।रांका ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और आधुनिक युग की आवश्यकताओं के अनुरूप नवाचार, अनुशासन और सेवा-भाव के साथ लोकतंत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लें।
समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में युधिष्ठर सिंह भाटी, ओम नायक, ओम राजपुरोहित, शंभु गहलोत, शक्ति सिंह शेरुणा, रामचंद्र डागा, आदर्श शर्मा, राजेंद्र व्यास, राजेंद्र चौहान, लक्की पंवार, गौरीशंकर देवड़ा, नवरतन सिंह सिसोदिया, अमर खंडेलवाल, अमनदीप बिश्नोई, आनंद अग्रवाल, साहिल सोढा, किशन भाटी, धनराज जाखड़, जितेंद्र सिंह नरुका, पूजा भाटी, ज्योति चौहान, धीरज रांका सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।















