⚪ CM Bhajanlal Sharma Birthday Celebration
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन और राजस्थान में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत बीकानेर में गौसेवा का अनुकरणीय आयोजन किया गया। पूर्व यूआईटी चेयरमैन एवं भाजपा नेता महावीर रांका के नेतृत्व में विभिन्न गौशालाओं में चारा व गुड़ भिजवाकर गौमाता की सेवा की गई।
इस अवसर पर सात गाड़ियां मूंगफली व हरा चारा तथा 21 कार्टून गुड़ गौशालाओं को समर्पित किए गए। कार्यक्रम के दौरान महावीर रांका ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बीते दो वर्षों में सेवा, सुशासन और लोक कल्याण को प्राथमिकता दी है। नीतियों के सरलीकरण और नवाचारों के चलते राजस्थान ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम कुसुम योजना, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के माध्यम से भाजपा सरकार ने किसानों, युवाओं, महिलाओं और हर वर्ग को लाभान्वित किया है। यह दो वर्ष प्रदेश के लिए विश्वास और विकास के प्रतीक रहे हैं।
भाजपा नेता पवन महनोत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस को गौसेवा के रूप में मनाने का उद्देश्य सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाना है। इस पुनीत कार्य में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
गौसेवा कार्यक्रम में जेठमल सेठिया, डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया, नरपत सिंह भाटी, घनश्याम जाजड़ा, शम्भु गहलोत, विक्रम सिंह राजपुरोहित, जितेंद्र आचार्य, आनंद जोशी, नरेंद्र चंचल, किशन भाटी, नरेंद्र भादानी, धीरज रांका, आनंद अग्रवाल, सीताराम सुथार एवं रमेश भाटी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















