🔴 Mahaveer Ranka Bikaner News
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस अवसर चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रविवार को नवरात्रा से पूर्व देशनोक जा रहे पदयात्रियों के बीच विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका ने जयकारों के बीच पदयात्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें केशर युक्त कढ़ाई दूध, देसी घी का हलवा, गरमा-गरम पकौड़ी और आइसक्रीम परोसी।

भाजपा नेता पवन महनोत ने बताया कि पलाना मार्ग पर लगाए गए इस सेवा शिविर में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने कहा कि ऐसी सेवाओं से पैदल चल रहे श्रद्धालुओं की थकान मिटती है और उनके उत्साह में नई ऊर्जा का संचार होता है।
बीकानेर से देशनोक तक पैदल जा रहे श्रद्धालुओं ने कहा कि इस प्रकार की सेवा से यात्रा का आनंद और भी बढ़ जाता है। मोदी जी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं बल्कि समाजसेवा की मिसाल भी बन रहा है।

इस सेवा कार्य में समाजसेवी गणेशमल बोथरा, शंकरसिंह राजपुरोहित, विनोद मोदी, जेठमल सेठिया, रामदयाल कच्छावा, पवन कच्छावा, राजेन्द्र व्यास, नरपतसिंह भाटी, शंभु गहलोत, अमनदीप बिश्नोई, शक्तिसिंह शेरुणा, निर्मल गहलोत, राजेन्द्र सिंह चौहान, लक्की पंवार, घनश्याम मारु, गिरिराज चारण, घनश्याम जाजड़ा, जसराज सींवर, आदर्श शर्मा, अजीत सिंह चारण, पंकज सिद्धू, पंकज गहलोत, ओमप्रकाश नायक, सुखराम दावा, रमेश भाटी व प्रणव भोजक आदि उपस्थित रहे।














