Bikaner BJP News
भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार जिले के आगामी कार्यक्रम हर घर तिरंगा- तिरंगा यात्रा के संयोजक व सहसयोजक नियुक्त किए गए है। इस दौरान जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया, विभाजन की विभिषिका स्मृति दिवस के सफल आयोजन हेतु भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने जिला स्तरीय समिति का गठन किया है। जिसमें जिला प्रवक्ता महेंद्र ढाका को संयोजक, मांगीलाल गोदारा, नरेंद्र चौहान को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।

जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा, तिरंगा यात्रा 10 अगस्त से 14 अगस्त 2025 तक देहात के सभी मंडल और जिला स्तर पर निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को सशक्त करना और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना है। यह तिरंगा यात्रा हर कार्यकर्ता के लिए गर्व और सेवा का अवसर है। तिरंगा यात्रा भाजपा की राष्ट्रनिष्ठ भावना को जन-जन तक पहुँचाएगा जिले के सभी मंडलों में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे और तिरंगे के सम्मान में विविध कार्यक्रम आयोजित करेंगे।














