RASHTRADEEP NEWS
कांग्रेस से 40 साल का नाता तोड़कर महेंद्रजीत सिंह मालवीया भाजपा में शामिल हो गए हैं। आज दोपहर 2 बजे जयपुर भाजपा कार्यालय पर प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की उपस्थिति में मालवीय ने भाजपा ज्वॉइन कर ली. इस दौरान मालवीय ने कहा, ‘मैं छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ा रहा हूं। आज मुझे ऐसा लगा रहा है कि, मैं वापस अपने घर आ हूं।

कई दिनों की उहापोह की स्थिति के बाद तस्वीर अब साफ हो गई है और आज काहिर उन्होंने कांग्रेस कांग्रेस का हाथ छोड़कर कमल का दामन थाम लिया। इससे पूर्व मालवीया ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच कल रात को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और जोधपुर हाउस में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी मुलाकात की। इसके बाद आज सुबह वह दिल्ली से जयपुर आये थे।
भाजपा में शामिल होने के बाद मालवीय ने कहा कि, ‘भाजपा में शामिल होने का एकमात्र कारण वागड़ क्षेत्र का विकास है। विकास केवल भाजपा ही कर सकती है। कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं है। कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीया कांग्रेस द्वारा उनको नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाने के रवैये से खुश नहीं हैं। फिर आदिवासी अंचल से किसी को भी राज्यसभा नहीं भेजे जाने से वह और निराश हो गए, लेकिन इन सबके बीच उनके मन में मलाल था कि उनको कांग्रेस आलाकमान से नहीं मिलने का समय मिला।