Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • कोटा में शिव बारात के दौरान बड़ा हादसा, मचा हड़कम…
Image

कोटा में शिव बारात के दौरान बड़ा हादसा, मचा हड़कम…

RASHTRADEEP NEWS

महाशिवरात्रि का पर्व को जहां पूरा देश धार्मिक उल्लास के साथ मना रहा है, वहीं इसी बीच राजस्थान के कोटा में इसी पर्व के एक धार्मिक आयोजन में बड़ा हादसा होने की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया। कोटा में एक शिव बरात के दौरान करंट की चपेट में आने से कई बच्चों के गंभीर घायल होने की घटना सामने आई है।

जानकारी के अनुसार ये दिल दहला डालने वाली घटना आज दोपहर को तब हुई जब कुछ बच्चे शिव यात्रा में शामिल होकर सड़क पर चल रहे थे। इसी दौरान बच्चों का समूह अचानक से बिजली के करंट की चपेट में आ गया। देखते ही देखते धार्मिक उल्लास के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास हुई।चीख-पुकार के बीच शिव बारात में शामिल शिव भक्तों ने स्थानीय लोगों की मदद से करंट की चपेट में आये बच्चों को जैसे-तैसे संभाला और उन्हें एमबीएम अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *