Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर गैंगरेप केस में बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी डिटेन…
Image

बीकानेर गैंगरेप केस में बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी डिटेन…

🔴 Bikaner Crime News

गत दिन पहले 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नापासर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर एक आरोपी को गुजरात से डिटेन कर लिया है, जिसे बीकानेर लाया जा रहा है। मामले में अन्य आरोपी की तलाश भी तेज कर दी गई है।

यह कार्रवाई बीकानेर एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में की गई। नापासर थानाधिकारी सुषमा कुमारी के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीमों ने मुकदमा दर्ज होने के तुरंत बाद जांच शुरू करते हुए आरोपियों की पहचान की और उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान लोकेशन ट्रैकिंग, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी इनपुट के जरिए आरोपी की मौजूदगी गुजरात में चिन्हित की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।

थानाधिकारी सुषमा कुमारी ने बताया कि, एक आरोपी को डिटेन कर लिया गया है और उसे बीकानेर लाया जा रहा है। पूछताछ के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दूसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा, इसके लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं।

गौरतलब है कि पीड़िता के परिजनों ने नापासर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाए थे। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने छात्रा को जबरन कार में बैठाकर अलग-अलग स्थानों पर घुमाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।



1 Comments Text
  • game9d says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Alright, game9d’s got a decent selection of games to keep you entertained. Nothing crazy, but a solid place to kill some time and maybe win some cash. Give it a try game9d.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *