Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • SHO कविता पूनिया की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई, सार्वजनिक उपद्रवियों पर कसा शिकंजा…
Image

SHO कविता पूनिया की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई, सार्वजनिक उपद्रवियों पर कसा शिकंजा…

🟡 Bikaner News Today

बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए। चौखुंटी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई नयाशहर थाना प्रभारी कविता पूनिया के नेतृत्व में की गई।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे व्यक्तियों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। वहीं यातायात नियमों की अवहेलना करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत तीन टैक्सियों को जब्त कर सीज किया गया।

थाना प्रभारी कविता पूनिया ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस मुहिम से क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।


1 Comments Text
  • brazino777online says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    So I just checked out brazino777online.net and it’s got a real authentic vibe. The graphics are cool and the bonuses looks great. See for yourself brazino777online
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *