🟡 Bikaner Police News
2026 की शुरुआत के साथ ही बीकानेर पुलिस महकमे में अहम प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। नववर्ष की रात जिले के ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख थानों में से एक श्रीडूंगरगढ़ थाना में थानाधिकारी बदल दिया गया है। इस संबंध में बीकानेर एसपी कावेन्द्र सागर ने आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार अब कश्यप सिंह श्रीडूंगरगढ़ के नए थानाधिकारी होंगे। वहीं अब तक इस पद पर कार्यरत रहे जितेन्द्र स्वामी को स्थानांतरित कर महिला अपराध व अनुसंधान सेल, बीकानेर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि जितेन्द्र स्वामी करीब एक वर्ष तक श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी के रूप में तैनात रहे और उनके कार्यकाल में क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पुलिस कार्रवाइयाँ देखने को मिलीं। नववर्ष पर हुए इस बदलाव को कानून-व्यवस्था को और सशक्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।















