Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, बीकानेर में बदला पुलिस सिस्टम…
Image

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, बीकानेर में बदला पुलिस सिस्टम…

Bikaner News Today

राजस्थान पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक reshuffle किया गया है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने शुक्रवार देर रात उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) स्तर के 180 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इस आदेश के तहत कई जिलों में पुलिस प्रशासन का चेहरा बदल गया है, वहीं बीकानेर में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

बीकानेर के लिए जारी तबादला सूची में प्रहलाद राय को चुरू से बीकानेर लीव रिजर्व, हिमांशु शर्मा को नोखा से गंगाशहर वृताधिकारी, जरनैल सिंह को अजमेर से नोखा वृताधिकारी, शिवरतन गोदारा को जयपुर से बीकानेर शहर वृताधिकारी, राहुल यादव को श्रीगंगानगर से बीकानेर जीआरपी, श्रवण दास संत को बीकानेर से सहायक कमांडेंट 8वीं बटालियन आरएसी दिल्ली के पद पर भेजा गया है।

इसके अलावा सुभाष चन्द्र और सुभाष गोदारा को बीकानेर से हनुमानगढ़ में स्थानांतरित किया गया है। जबकि ओमप्रकाश गोदारा को बीकानेर से चुरू भेजा गया है। वहीं शालिनी बजाज को साइबर क्राइम अलवर से साइबर क्राइम बीकानेर का दायित्व सौंपा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *