Nagar Nigam Bikaner
बीकानेर नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार को एक अहम निर्णय लेते हुए 11 अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है। नगर निगम कमिश्नर मयंक मनीष द्वारा जारी आदेश में सहायक प्रशासनिक अधिकारी और राजस्व अधिकारी स्तर के कार्मिकों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। ये अधिकारी अब अपने-अपने आवंटित वार्डों में नगरीय विकास कर, अवैध होर्डिंग हटाने, सड़क पर फैले बिल्डिंग मटेरियल, नाला-नाली अतिक्रमण, डेयरी बूथ चैकिंग, विवाह स्थल पंजीयन और ट्रेड लाइसेंस जैसे कार्यों का निरीक्षण और क्रियान्वयन करेंगे।
यहां देखें किस अधिकारी को कौनसे वार्ड की मिली जिम्मेदारी:
- सुभाष चांवरिया: वार्ड 57, 58, 59, 60, 61, 73, 74, 75
- साजिद अली: वार्ड 49, 62, 63, 64, 65, 76, 79, 80
- रवीन्द्र कुमार: वार्ड 2, 22, 23, 24, 25, 44, 45
- अशोक शर्मा: वार्ड 6, 7, 8, 29, 30
- राधेश्याम छींपा: वार्ड 3, 4, 5, 26, 27, 28, 46
- आकांक्षा पांडे: वार्ड 12, 13, 14, 35, 51, 52, 68
- जितेन्द्र कुमार: वार्ड 1, 17, 18, 19, 20, 21, 56
- देवानंद चांवरिया: वार्ड 15, 16, 36, 37, 38, 39, 40
- अर्चना भादू: वार्ड 41, 42, 43, 53, 54, 55, 72
- मनोज बरासा: वार्ड 9, 10, 11, 32, 33, 34, 50
नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों पर निगरानी का दायित्व भी
ये सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों में अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाई के साथ ही सार्वजनिक स्थलों की निगरानी, स्वीकृत होर्डिंग की जांच, अतिक्रमण हटाना, डेयरी बूथों की चैकिंग, विवाह स्थलों के पंजीयन और व्यवसायिक गतिविधियों के लिए ट्रेड लाइसेंस संबंधी कार्यों को देखेंगे।