Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 34 अधिकारियों के तबादले बीकानेर में नई नियुक्तियां…
Image

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 34 अधिकारियों के तबादले बीकानेर में नई नियुक्तियां…

🪔 Bikaner News Today

राजस्थान सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस संबंध में संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार कुल 34 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, वहीं 5 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

बीकानेर में भी इस तबादला सूची का असर देखने को मिला है। यहां सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) विशाल जांगिड़ को बीकानेर से श्रीगंगानगर स्थानांतरित किया गया है। जबकि अनुष्ठा कालिया को बीकानेर में सहायक पुलिस अधीक्षक (सदर) के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार के इस कदम को पुलिस प्रशासन को मजबूत करने और जिलों में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। तबादला सूची जारी होने के बाद कई जिलों में अधिकारियों के पदभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *