Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा, मंदिर के दर्शन करके लौट रहे 2 बच्चे सहित 9 लोगों की हुई मौत…
Image

राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा, मंदिर के दर्शन करके लौट रहे 2 बच्चे सहित 9 लोगों की हुई मौत…

RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान के करौली में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई ह। बताया जा रहा है कि यहां ट्रक और बोलेरो कार की टक्कर हुई है। यह टक्कर इतनी भीषण थी की इसमें 9 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोगों की घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद पुलिस को सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। वहीं मृतकों का शव और घायलों को करौली अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने इस हादसे के बारे में बताया है कि अनियंत्रित बोलेरो कार की टक्कर ट्रक से हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में 6 महिलाएं, 2 बच्चे और 1 पुरुष शामिल हैं। चार घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जयपुर रेफर किया गया है।

करौली मंडारायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास यह घटना हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना और एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय फौरन घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने वहां राहत कार्यों का जायजा लिया। जबकि वहां मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।

पुलिस के अनुसार

कार में सवार अधिकतर लोग मंडरायल के निवासी थे और कैला देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर घर लौट रहे थे। हादसा जिले के मंडरायल कस्बे में डुंडापुरा चौराहे के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है।पुलिस इस सड़क हादसे की जांच में भी जुट गई है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह हादसा क्यों और कैसे हुआ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *