Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • माली समाज ने भामाशाह देवीदत्त सांखला का किया सम्मान…
Image

माली समाज ने भामाशाह देवीदत्त सांखला का किया सम्मान…

RASHTRADEEP NEWS

रविवार को बीकानेर के माली समाज द्वारा अपने समाज के भामाशाह देवीदत्त सांखला पुत्र पूनम चंद सांखला का उनके समाज के प्रति अतुल्य योगदान और समर्पण की भावना के लिए सम्मान किया गया।

देवीदत्त सांखला ने अपने राजकीय सेवा में रहते हुए भी समय समय पर समाज में समय देकर आर्थिक एवं श्रम योगदान दिया। जो आज उनके सेवा निवृति काल के 15 साल बाद तक अनवरत जारी है। सेवा निवृति के बाद देवीदत्त सांखला ने अपने आप को समाज सेवा में पूरी तरह झौंक दिया है। धार्मिक स्थल विवेकनाथ जी की बगेची “मठ” में वाटरकूलर लगाकर प्याऊ का निर्माण करवाया। समाज में शिक्षा के नए आयाम गढ़ती राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय, नत्थूसर बास, बीकानेर में लगभग 15 लाख रूपये की राशि लगाकर 2 बड़े हॉल का निर्माण करवाया। भूतनाथ मंदिर में सतत सहयोग से विकास कार्य करवाया, ट्रस्ट की अव्यवस्थाओं में आमूल चूल सुधार कर एक सुदृठ तंत्र तैयार किया।

आज के कार्यक्रम में जगदीश, जियाराम, भंवर, शैतान, एड.सुनील, कमल, गिरधारी, नंदू आदि ट्रस्ट के पदाधिकारी व समाज के लोग शामिल रहे।



2 Comments Text
  • Binance账户 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
  • Binance推荐 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *