BJP Bikaner News
भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर निष्ठावान और कुशल कार्यकर्ता मनीष सोनी पर भरोसा जताते हुए उन्हें भाजपा बीकानेर देहात जिला मीडिया संयोजक नियुक्त किया है। यह घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया द्वारा की गई।
जिलाध्यक्ष पंचारिया ने कहा कि भाजपा में संगठनात्मक कार्यकर्ताओं की निष्ठा और कार्यकुशलता को हमेशा प्राथमिकता दी जाती है। मनीष सोनी लंबे समय से मीडिया प्रकोष्ठ में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में निरंतर जुटे हैं। उनकी सेवाओं और समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें एक बार फिर यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
नवनियुक्त मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने अपनी नियुक्ति पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा और संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारों को और मजबूती से जनमानस तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।














