🔴 Bikaner political News
बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चौधरी ने आज शहर अध्यक्ष पद के लिए अपनी औपचारिक दावेदारी पेश की। उन्होंने एआईसीसी ऑब्जर्वर राजेश लिलोठिया और सह-प्रभारी अंकित गोयल के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया।
मनोज चौधरी के साथ बड़ी संख्या में समर्थक और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सोहन राम राव, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पी. के. शरीन, मंडल अध्यक्ष अब्दुल रहमान लोदरा, व्यास कॉलोनी मंडल अध्यक्ष गोपी राम बिश्नोई, आईटी सेल के जयदीप सिंह जावा, कच्ची बस्ती प्रतिनिधि नारायण जैन, नीरज शर्मा, एडवोकेट जितेंद्र नायक, अकबर जोइया, भरत शर्मा और राजेश पूनिया आदि ने चौधरी की दावेदारी का समर्थन किया।
मनोज चौधरी ने कहा कि, वे संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की आवाज़ को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है।















