Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, पति-सास सहित परिवार पर हत्या का केस दर्ज…
Image

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, पति-सास सहित परिवार पर हत्या का केस दर्ज…

🟡 Dowry Death Case JNV Colony Bikaner

बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र से दहेज हत्या का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। चूरू जिले के सरदारशहर निवासी प्रजात पुत्र कानाराम ने अपनी बेटी की संदिग्ध मौत को लेकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रार्थी के अनुसार, उसकी बेटी की शादी आरोपी सुखविंद्र के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार परिवार की ओर से समझाइश देने के बावजूद आरोपियों का व्यवहार नहीं बदला।पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि दहेज की लालच में आकर पति, सास और अन्य परिजनों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी। इस मामले को लेकर जेएनवीसी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *