Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • मंत्री गोविंदराम बोले: चाहे कानून हाथ में लें, मोदी-शाह का सूपड़ा साफ करेंगे…
Image

मंत्री गोविंदराम बोले: चाहे कानून हाथ में लें, मोदी-शाह का सूपड़ा साफ करेंगे…

RASHTRA DEEP NEWS

मानहानि मामले में गुजरात हाईकोर्ट से राहुल गांधी की याचिका खारिज होने के बाद आपदा राहत मंत्री गोविंद मेघवाल ने बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। मंत्री मेघवाल ने हाईकोर्ट पर भी सवाल उठा दिए । बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए कानून हाथ में लेने की बात तक कह दी।

गोविंद मेघवाल ने कहा- बीजेपी ने अति कर दी है। जब तक ये सत्ता से बाहर नहीं होंगे, तब तक कांग्रेस का कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेगा। यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ठान लिया है, चाहे हमें कानून हाथ में लेना पड़े, लेकिन मोदी और अमित शाह का सूपड़ा साफ करेंगे। 2023 में राजस्थान में सरकार बनाएंगे। 2024 में लोकसभा में इनका सूपड़ा साफ करके कांग्रेस की सरकार बनारहे है।

पहली बार दिख रहा है कोर्ट भी दबाव में फैसला दे रहे, मंत्री गोविंद मेघवाल ने गुजरात हाईकोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि हाईकोर्ट ने आज जो फैसला दिया है, उससे कांग्रेस कार्यकर्ता ही नहीं पूरी जनता में आक्रोश है। अब तक तो पार्टियां एक दूसरे के विरोध में खड़ी होती थीं, लेकिन पहली बार ऐसा देख रहे हैं कि कोर्ट भी किसी के दबाव में आकर फैसला कर रहा है, जिसकी हमें उम्मीद नहीं थी। जिस धारा में आजादी के बाद आज तक किसी को सजा नहीं हुई, उसमें राहुल गांधी को इस तरह परेशान किया जा रहा है।

राहुल को जेल भेजा तो कार्यकर्ता जेलें भर देंगे, मेघवाल ने कहा- कार्यकर्ताओं में भयंकर आक्रोश है और वे चुप रहने को तैयार नहीं हैं। अगर मोदी सरकार ने राहुल गांधी को जेल भेजने की गलती की, और एक दिन भी राहुल गांधी को जेल जाना पड़ा तो कांग्रेस कार्यकर्ता जेलें भर देंगे। जब तक उनकी रिहाई नहीं होगी कांग्रेस कार्यकर्ता भी जमानत नहीं लेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *