Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • मंत्री किरोड़ीलाल की सीआई से नोकझोंक, देखे वीडियो…
Image

मंत्री किरोड़ीलाल की सीआई से नोकझोंक, देखे वीडियो…

RASHTRADEEP NEWS

मंगलवार रात को कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की ओर से जयपुर के महेश नगर थाना इलाके में छात्र नेताओं के साथ पुलिस बल प्रयोग के कथित मामले ने तूल पकड़ लिया। किरोड़ीलाल मीणा की ओर से इस सिलसिले में वीडियो भी जारी हुआ है।

पूरा मामला एसआई भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक के मामले में छात्रों के प्रदर्शन से जुड़ा हुआ बताया गया है। इसमें पुलिस के कथित बल प्रयोग और छात्र नेताओं की धर पकड़ को लेकर किरोड़ी लाल मीणा की ओर से नाराजगी जताई गई। मीणा ने महिला थानेदार को देर रात जबरन घर में घुसने का कारण पूछा और बहस की। वहीं, पुलिस वाहन में बैठी छात्रा को बिना परिजन के लाने पर नाराजगी जताई। महिला थानेदार और मंत्री मीणा के बीच कार्रवाई को लेकर तीखी नोक-झोंक का वीडियो अब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक और वायरल वीडियो में एक छात्र मंत्री मीणा को घर की खिड़की के अंदर से कहते नजर आ रहा है कि पुलिस ने उसके गेट के बाहर ताला लगा दिया। वहीं, आंदोलन कर रहे विकास विधूड़ी ने बताया कि पुलिस घर का गेट कूदकर अंदर घुसी और बाद में बाहर से ताला लगा दिया।

थाना अधिकारी कविता शर्मा, मैं ड्यूटी पर थी और अधिकारियों से मिले निर्देश के आधार पर विकास विधूड़ी से बात करने के लिए उनके घर पहुंची थी। इस दौरान उन्हें जब बाहर बुलाया गया, तो विधूड़ी ने दरवाजा बंद कर लिया और मंत्री जी को मौके पर बुला लिया। इस दौरान बहस के बीच मकान मालिक ने भी विकास को बाहर आने के लिए कहा था, लेकिन वह बाहर नहीं आया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *