Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • घर से निकली नाबालिग मिली मृत, हत्या का शक…
Image

घर से निकली नाबालिग मिली मृत, हत्या का शक…

Rajasthan News Today

राजस्थान के चुरू जिले के बीदासर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है, जहां 15 वर्षीय नाबालिग का शव बीहड़ में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार नाबालिग घर से शौच के लिए निकली थी, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। तलाश के कुछ समय बाद घर से करीब एक किलोमीटर दूर बीहड़ में उसका शव मिला।

मौके की स्थिति और शव पर मिले चोटों के निशान यह संकेत दे रहे हैं कि मामला हत्या से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने घटनास्थल का गहन मुआयना किया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जहां से जरूरी सबूत जुटाए जा रहे हैं।

नाबालिग की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका गांव के सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा थी और पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। परिवार की आर्थिक स्थिति भी सामान्य बताई जा रही है। उसके पिता पास की खान में पत्थर तोड़ने का काम करते हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *