Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • 1 महीने बाद मिली लापता नाबालिग, बीकानेर पुलिस ने पंजाब से किया रेस्क्यू…
Image

1 महीने बाद मिली लापता नाबालिग, बीकानेर पुलिस ने पंजाब से किया रेस्क्यू…

Bikaner News Today

करीब एक महीने पहले बीकानेर शहर से रहस्यमयी तरीके से लापता हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने पंजाब से सुरक्षित बरामद कर लिया है। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में मजदूर परिवार की बेटी के गुम होने के बाद परिजनों ने 2 जुलाई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस की लगातार तलाश और तकनीकी जांच के बाद पता चला कि लड़की पंजाब में है। तत्काल पुलिस दल पंजाब भेजा गया, जहां से लड़की को दस्तयाब कर आरोपी रिंकू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच सीओ सिटी श्रवणदास संत के निर्देशन में जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने लड़की को पंजाब कैसे और किन परिस्थितियों में ले जाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *