Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • देशनोक में विधायक टी. राजा सिंह का भव्य स्वागत, तलवार व साफा पहनाकर किया सम्मान…
Image

देशनोक में विधायक टी. राजा सिंह का भव्य स्वागत, तलवार व साफा पहनाकर किया सम्मान…

⚪ T. Raja Singh Deshnok Visit

मां करणी की पावन धरा देशनोक में आज तेलंगाना की गौशामहल विधानसभा से विधायक एवं प्रखर हिंदूवादी नेता टी. राजा सिंह का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर देशनोक सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्वागत समारोह के दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वेदव्यास, जसराज सिंवर, बजरंग तंवर, बृजमोहन पुरोहित, सुनील भांभू, भवानी शंकर खत्री, अरुण छलानी सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ताओं ने विधायक टी. राजा सिंह को मां करणी जी की प्रतिमा, शौर्य का प्रतीक तलवार एवं सम्मान का प्रतीक साफा (पगड़ी) भेंट कर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। साफा पहनाकर उनके धार्मिक मूल्यों के प्रति समर्पण का सम्मान किया गया, वहीं तलवार भेंट कर उनके द्वारा हिंदुत्व और सांस्कृतिक चेतना के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।

इस दौरान विधायक टी. राजा सिंह ने मां करणी जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश की सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *