Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • सरेआम मारपीट के बाद मोबाइल स्नैचिंग, मामला दर्ज…
Image

सरेआम मारपीट के बाद मोबाइल स्नैचिंग, मामला दर्ज…

⚫ Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के छतरगढ़ क्षेत्र से मारपीट और मोबाइल छीनने की घटना सामने आई है। इस संबंध में वार्ड नंबर 4 निवासी लक्की पुत्र ओमप्रकाश ने छतरगढ़ पुलिस थाने में मामराज और प्रभुराम के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

प्रार्थी के अनुसार, घटना 20 फरवरी की शाम करीब 7 बजे 6 केएलडी आवा क्षेत्र में हुई। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसे और उसके भाई को रोककर मारपीट की और इस दौरान उसका मोबाइल फोन छीन लिया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *