Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • RTO में एक हजार से ज्यादा RC अटकी…

RTO में एक हजार से ज्यादा RC अटकी…

RASHTRA DEEP NEWS। प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में वाहनों की आरसी का कामकाज एक सप्ताह से बंद है। स्मार्ट कार्ड आरसी प्रिंट हो रही हैं, लेकिन केएमएस यानि की-मैनजमेंट सिस्टम, जिसके जरिए वाहन का रिकार्ड कंप्यूटर में अपडेट होता है। वह नहीं होने से आरसी वितरित नहीं की जा पा रही है। ऐसे में वाहन मालिक आरसी के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर है। कुछ ऐसा ही हाल दुपहिया वाहन मालिकों से संबंधित कामकाज का है।

इसके लिए परिवहन विभाग में बनाई गई दो नंबर विंडो पर कोई कामकाज नहीं हो रहा है। पहले कर्मचारी की हड़ताल से कामकाज बंद था। अब कर्मचारी आ चुके हैं। फिर भी काम शुरू नहीं हुआ है। ऐसा पहले कई दफा हो है। कभी स्मार्ट कार्ड की कमी तो कभी चुका सर्वर प्रॉब्लम। अब नई समस्या केएमएस की लेकर शुरू हो चुकी है। वर्तमान में निजी व व्यवसायिक वाहनों की एक हजार से ज्यादा आरसी वितरित होना बाकी है। यह प्रॉब्लम प्रदेश की नहीं महज बीकानेर में है। उधर डीटीओ अक्षय बिश्नोई ने बताया कि स्मार्ट कार्ड आरसी को जिस कार्ड से केएमएस किया जाता है। उस कार्ड में तकनीकी प्रॉब्लम है। स्थानीय स्तर पर उसे ठीक करवाने के प्रयास जारी है। जल्द ही प्रिंट हुई आरसी को केएमएस कर वितरित करवा दिया जाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *