Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • बेटे को बचाने कूदी मां, नहीं बच सकी दोनो की जान…
Image

बेटे को बचाने कूदी मां, नहीं बच सकी दोनो की जान…

Rajasthan News Today

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर कस्बे में एक मार्मिक हादसा सामने आया है, जहां मां की ममता ने जान की परवाह किए बिना बेटे को बचाने की कोशिश की, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बेटे के पीछे पानी में कूदी मां भी डूब गई और दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

यह घटना शनिवार को श्रीकरणपुर के 12 एफए गांव में हुई। खेत में खेल रहा मासूम जश्नदीप अचानक सिंचाई की डिग्गी में गिर गया। बेटे को पानी में गिरता देख मां अमनदीप कौर ने बिना देर किए छलांग लगा दी, लेकिन गहराई ज्यादा होने और तैरना न आने के कारण दोनों ही बाहर नहीं निकल पाए। घटना का पता तब चला जब महिला का छोटा बेटा फोन पर बात कराने के लिए मां को बुलाने आया। डिग्गी में मां और भाई को तैरता देख वह घबरा गया और शोर मचाया। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकाल कर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *