RASHTRADEEP NEWS
आरएलपी अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान में विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में तत्काल प्रभाव से छात्रसंघ चुनाव करवाने की घोषणा करने की मांग की है। बेनीवाल ने कहा कि, छात्र संघ चुनाव बहाल करने से युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का मार्ग बनेगा। छात्र संघ चुनाव होने से वहां पढ़ रहे छात्र-छात्रों को अपनी समस्याओं का समाधान करवाने के लिए नेतृत्व मिलता है और उस नेतृत्व के माध्यम से वे अपने कॉलेज की समस्याएं निस्तारण के लिए उचित प्लेटफार्म पर रख सकते हैं। बेनीवाल ने राजस्थान विश्वविद्यालय में रिवैल्यूएशन फीस के नाम पर छात्रों से की जा रही गलत वसूली के खिलाफ आंदोलित छात्रों पर पलिस द्वारा लाठीचार्ज की निंदा की।















