Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर पहुंची जम्मूतवी एक्सप्रेस में हत्याकांड, सैन्य जवान की मौत…
Image

बीकानेर पहुंची जम्मूतवी एक्सप्रेस में हत्याकांड, सैन्य जवान की मौत…

Bikaner Crime News

चलती ट्रेन में चाकूबाजी की संगीन वारदात ने सभी को हिला दिया है। जम्मूतवी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में रविवार देर रात कोच अटेंडेंट्स ने एक सैन्य जवान की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना लूणकरणसर से बीकानेर के बीच ट्रेन के चलने के दौरान हुई।

जानकारी के अनुसार, गुजरात निवासी सैन्य जवान जिगर कुमार फिरोजाबाद से जम्मूतवी एक्सप्रेस में सवार होकर बीकानेर की ओर आ रहा था। इसी दौरान कोच अटेंडेंट्स के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अटेंडेंट्स ने उस पर चाकू से कई वार कर दिये, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद घायल जवान को तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। रेलवे और पुलिस प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए कोच अटेंडेंट्स को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस वारदात की खबर मिलते ही देर रात सैन्य अधिकारी भी बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *