RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में 14 ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार करने के बाद नागौर के डिप्टी एसपी के बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है। आज SOG आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। पेपर जयपुर के सेंटर से ही चोरी हुआ था। प्रिंसीपल के आफिस में आरोपी छुपे थे। अधिकारियों के अनुसारप केस में 3 में से 2 दिन का पेपर लीक हुआ था। सभी गिरोह को पेपर 10 लाख में खरीद 50 लाख में बेचा था। पेपर लीक मामले में डीएसपी नागौर का बेटा भी गिरफ्तार हुआ है।
पेपर हसनपुरा के शांति नगर स्थित रवीन्द्र बाल भारती सी. सै. स्कूल से लीक किया गया था। पेपर लीक मामलों के वांटेड जगदीश बिश्नोई के गुर्गों से पेपर लीक से जुड़ी सभी गिरोहों ने लाखों देकर पेपर खरीदा था। गिरोह ने स्कूल के केन्द्राधीक्षक राजेश खंडेलवाल से सांठगांठ कर तीन दिन चली परीक्षा के अंतिम दो दिन की पारियों के पेपर लीक किए थे।