Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • दूसरी बार हरियाणा के सीएम बने नायब सिंह सैनी…
Image

दूसरी बार हरियाणा के सीएम बने नायब सिंह सैनी…

RASHTRADEEP NEWS

भाजपा नेता नायब सिंह सैनी लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बन गए हैं। गुरुवार को पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के शीर्ष नेता व राजग के अन्य दलों के नेता भी मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए भाजपा द्वारा आज का दिन चुना जाना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन वाल्मीकि जयंती है। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नायब सैनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सैनी के मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ली। हरियाणा में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 14 मंत्री हो सकते हैं। बीजेपी विधायक अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर सिंह गंगवा, श्रुति चौधरी और कृष्ण बेदी ने हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. वहीं भाजपा विधायक आरती सिंह राव, राजेश नागर, गौरव गौतम ने हरियाणा सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

इस समारोह में बीजेपी शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री शामिल हुए। समारोह से कुछ घंटे पहले सैनी वाल्मीकि भवन गए और उन्होंने पंचकूला स्थित गुरुद्वारे एवं मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहां उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा की नयी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को तीव्र गति से आगे ले जाने की दिशा में काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *