⚫ Rajasthan News Today
प्रशासनिक तंत्र को झकझोर देने वाली खबर सामने आयी है। हनुमानगढ़ के भादरा तहसील में पदस्थापित नायब तहसीलदार नरेंद्र साहू ने शनिवार सुबह आत्महत्या कर ली। उनके सरकारी आवास से शव बरामद होने के बाद पूरे विभाग में शोक और स्तब्धता का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, सुबह जब नायब तहसीलदार के सरकारी क्वार्टर का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला, तो सहकर्मियों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का दृश्य देख सभी सन्न रह गए — नरेंद्र साहू का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
प्राथमिक जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
















