BJP Bikaner News
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नापासर कस्बा शुक्रवार को देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा की अगुवाई में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत हजारों लोगों की मौजूदगी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोग “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गगनभेदी उद्घोष करते रहे।जगह-जगह पर कस्बेवासियों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। मुख्य बाजार से शुरू हुई यह यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे इसमें जनसैलाब उमड़ता गया और पूरा नापासर देशभक्ति की ध्वनि से गूंज उठा।
मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि –
“भारत की आजादी का दिन प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में देशभर में तिरंगा हर दिल में लहर रहा है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए और भारत को ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेना चाहिए।”
रैली का समापन राजीव गांधी स्टेडियम में हुआ, जहां देशभक्ति के गीतों पर झूमते नागरिकों ने माहौल को और अधिक रंगीन बना दिया। पुलिस ने मंत्री गोदारा को गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया।

पौधारोपण और बच्चों के संग संवाद
इस अवसर पर मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम – हरियालो राजस्थान अभियान’ के तहत पौधारोपण किया। यात्रा मार्ग में खड़े बच्चों को उन्होंने टॉफियां बांटकर आशीर्वाद और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।















