RASHTRADEEP NEWS
भाजपा के नेतृत्व वाला NDA आज संसद के केंद्रीय कक्ष में अपने नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक आयोजित करने वाला है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में महागठबंधन की ओर से सरकार बनाने पर चर्चा होगी। 2024 के लोकसभा चुनावों में NDA ने 293 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। हालाँकि, भाजपा केवल 240 सीटें हासिल करने में सफल रही, जो 2019 की तुलना में बहुत कम है।
इसमें मंत्रालयों के बंटवारे पर सहमति बनाने की कोशिश होगी। इसमें नीतीश कुमार और चिराग पासवान समेत NDA के सहयोगी दलों के अन्य नेता भी शामिल हो रहे हैं। आज शाम भाजपा मुख्यालय में पार्टी के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और डिप्टी CM की बैठक होगी। इसमें पार्टी के प्रदर्शन को लेकर चर्चा होगी।