जाति जनगणना
भारत में 17 साल बाद एक बार फिर से राष्ट्रीय जनगणना National Population Census 2027 होने जा रही है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जनगणना की प्रक्रिया 1 मार्च 2027 से पूरे देश में शुरू होगी। यह जनगणना जाति आधारित जनगणना Caste Census के साथ संयुक्त रूप से की जाएगी, जिससे भारत की सामाजिक संरचना की और भी सटीक जानकारी सामने आ सकेगी।
दो चरणों में होगी जनगणना, पहाड़ी राज्यों से होगी शुरुआत
सरकारी सूत्रों ने बताया है कि इस जनगणना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में देश के उत्तरी पहाड़ी राज्यों में जनगणना की जाएगी। इनमें लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। इन क्षेत्रों में जनगणना की शुरुआत 1 अक्टूबर 2026 से की जाएगी।
कोविड के कारण 2021 की जनगणना हुई थी स्थगित
गौरतलब है कि पिछली बार 2011 में जनगणना कराई गई थी। 2021 में प्रस्तावित जनगणना को कोविड-19 महामारी के चलते स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद अब 2027 में यह प्रक्रिया एक बार फिर शुरू होने जा रही है।
2027 की जनगणना: अब तक की सबसे व्यापक डेटा-अभियान
जनगणना 2027 को भारत सरकार द्वारा किया जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा और व्यापक डेटा संग्रहण अभियान माना जा रहा है। इसमें डिजिटल उपकरणों की मदद से आंकड़ों को एकत्र करने की भी योजना है, जिससे सटीकता और पारदर्शिता बढ़ेगी।