Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • लापहरवाही की हद पार, कचौरी में निकली ब्लेड कटा युवक का होंठ…
Image

लापहरवाही की हद पार, कचौरी में निकली ब्लेड कटा युवक का होंठ…

Rajasthan News Today

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ के खानपान में लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला कोटपूतली-बहरोड़ जिले से सामने आया है। यहां प्रसिद्ध जोधपुर मिष्ठान भंडार में कचौरी खाने आए एक युवक की कचौरी में ब्लेड निकलने से हड़कंप मच गया। ब्लेड लगने से युवक का होंठ कट गया और वह घायल हो गया।

पीड़ित युवक हीरालाल गुर्जर ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ दोपहर करीब 12 बजे जोधपुर मिष्ठान भंडार गया था। दोनों ने दुकान से चार कचौरियां लीं।जैसे ही उसने आधी कचौरी खाई, अचानक उसमें से तेज धार वाला ब्लेड निकला, जिससे उसका होंठ हल्का कट गया।

हीरालाल का आरोप है कि जब उसने ब्लेड दुकान संचालक को दिखाई और घटना का वीडियो बनाया, तो दुकानदार ने इसे सामान्य गलती बताकर टालने की कोशिश की।जब युवक ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो दुकानदार ने कथित तौर पर धमकाते हुए कहा – “जो करना है, वो कर लो”, और उसे दुकान से भगा दिया। हालांकि युवक ने अभी तक पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, लेकिन इस घटना ने खाद्य सुरक्षा और ग्राहकों की सेहत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं आम जनता की जान के लिए खतरा बन सकती हैं। यदि ब्लेड गले में चली जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *