RASHTRADEEP NEWS
यह घटना जयपुर की है। जहां पड़ोसी युवक के नाबालिग लड़की से रेप करने मामला सामने आया है। सात महीने पहले किडनैप कर आरोपी पड़ोसी ने बंधक बनाकर देहशोषण किया।
एडि. डीसीपी (नॉर्थ-2) बंजरग सिंह ने बताया कि, दिसम्बर-2023 में भट्टाबस्ती निवासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उनकी 17 साल की बेटी को पड़ोसी युवक किडनैप कर ले गया है। भट्टाबस्ती थाना पुलिस ने शिकायत पर FIR दर्ज कर आरोपी किडनैपर और नाबालिग लड़की की तलाश शुरू की। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर पीछा शुरू किया। पुलिस टीम दिल्ली, उज्जैन, कर्नाटक व गुजरात में करीब 2500 किलोमीटर पीछा कर ढूंढती रही। पुलिस पकड़ से बचने के लिए लगातार अपने मोबाइल नंबर बदलता रहा। पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश में दबिश देकर किडनैप लड़की को छुड़ाकर आरोपी पड़ोसी को गुरुवार सुबह अरेस्ट किया है।
किडनैप नाबालिग लड़की से पूछताछ में सामने आया कि सात महीने तक अलग-अलग जगहों व होटलों में बंधक बनाकर देहशोषण किया गया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पड़ोसी को गुरुवार सुबह अरेस्ट कर लिया।
















