Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • राजस्थान के सरकारी शिक्षकों के लिए नई गाइडलाइन, परफॉर्मेंस तय करेगी तबादला…
Image

राजस्थान के सरकारी शिक्षकों के लिए नई गाइडलाइन, परफॉर्मेंस तय करेगी तबादला…

🟡 Teachers transfer in Rajasthan 2025

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रविवार को जोधपुर पहुंचे। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने शिक्षकों के तबादलों को लेकर बड़ा ऐलान किया। दिलावर ने कहा कि अब शिक्षकों के ट्रांसफर परफॉर्मेंस के आधार पर होंगे। जिन शिक्षकों का रिकॉर्ड बेहतर होगा, केवल उन्हें ही तबादलों में राहत दी जाएगी।

शिक्षामंत्री ने स्पष्ट किया कि अब सत्रांक में दी जाने वाली 20 नंबर की आंतरिक अंक प्रणाली की सख्त समीक्षा होगी। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अक्सर 20 में से पूरे अंक दे दिए जाते हैं, जबकि मुख्य परीक्षा के 80 अंकों में छात्र 13 भी लाए तो पास मान लिया जाता है। इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा – “अगर विद्यार्थी 80 में से 40 अंक भी हासिल नहीं कर पाता तो उसके लिए जिम्मेदार गुरुजनों से जवाब-तलब होगा। इसी आधार पर आगामी तबादलों की सूची तैयार की जाएगी।”

मदन दिलावर ने दावा किया कि हाल ही में किए गए नवाचारों से राजस्थान के सरकारी स्कूलों की स्थिति में बड़ा सुधार आया है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने साफ कहा कि अच्छा पढ़ाने वाले शिक्षकों को सम्मान और तबादलों में राहत दोनों मिलेगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *