Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • पुनरासर मेले के लिए नया ट्रैफिक रूट प्लान जारी, वाहनों की एंट्री-एग्जिट तय…
Image

पुनरासर मेले के लिए नया ट्रैफिक रूट प्लान जारी, वाहनों की एंट्री-एग्जिट तय…

Punrasar Mela 2025

पुनरासर मेला कल से शुरू हो रहा है और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन व यातायात पुलिस ने इस बार ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। प्रशासन ने नए रूट तय करते हुए शहर में ही वाहनों का डायवर्जन लागू किया है, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और जाम की स्थिति भी न बने।

शहर से पुनरासर जाने वाले वाहनों का रूट

दुपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहन अब म्यूजियम सर्किल – मेजर पूर्ण सिंह सर्किल – पंचशती सर्किल – शिवबाड़ी मंदिर होते हुए जोड़बीड़ नापासर फांटा चौराहा से नापासर-गुसाईंसर मार्ग होते हुए जयपुर रोड की तरफ निकल सकेंगे।

जयपुर रोड से बीकानेर की ओर आने वाले वाहन

जयपुर रोड से आने वाले वाहन अब गुसाईंसर – नापासर – कैमल फार्म के सामने से होकर बीकानेर शहर में प्रवेश करेंगे।

सेवा वाले वाहन और विशेष मार्ग

नौरंगदेसर कच्चे मार्ग पर सेवा समिति के वाहन बीछवाल बाइपास – पेमासर फांटा – बंबूल – नौरंगदेसर से होकर जाएंगे। बीकानेर से जयपुर की ओर आने-जाने के लिए भी इन्हीं मार्गों का उपयोग अनिवार्य होगा।

पैदल श्रद्धालुओं और सेवा समितियों के लिए नियम

यातायात पुलिस ने साफ निर्देश दिए हैं कि सेवा समिति दल अपने टेंट और पांडाल जयपुर हाईवे की बायीं तरफ सड़क से कम से कम 50 फीट दूर ही लगाएं।

  • सड़क किनारे दोनों तरफ टेंट/स्टॉल लगाने पर रोक रहेगी। सेवा पांडाल केवल उत्तर दिशा में बायीं तरफ ही स्थापित किए जा सकेंगे।
  • डीजे सिस्टम लगे वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा प्राथमिकता

प्रशासन का कहना है कि इस बार ट्रैफिक व्यवस्था को और व्यवस्थित करने पर फोकस है, ताकि पैदल श्रद्धालु, सेवा समिति और वाहनों को किसी तरह की असुविधा न हो



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *