Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • एनजीओ, फाउंडेशन, ट्रस्टों के साथ दो दिवसीय संवाद आयोजित होंगे 16 सत्र…
Image

एनजीओ, फाउंडेशन, ट्रस्टों के साथ दो दिवसीय संवाद आयोजित होंगे 16 सत्र…

RASHTRA DEEP NEWS

स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र द्वारा प्रशासन और एनजीओ, फाउंडेशन, ट्रस्ट एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के बीच 29 और 30 जुलाई को दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम रवींद्र रंगमंच में आयोजित किया जाएगा। इसमें 16 सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान विभिन्न संगठनों को राज्य के विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए प्राप्त होने वाले सरकारी अनुदान से सम्बंधित समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के स्टेट कॉर्डिनेटर अजय गौड़ ने बताया कि उद्घाटन सत्र सुबह 9 बजे होगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष गोयल द्वारा स्वैच्छिक संगठनों के राज्य की उन्नति में सहयोग का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। इस पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन कर ऑडियो और वीडियो माध्यम से समझाया जाएगा। प्रथम दिन के शेष चार सत्रों में सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग की विशेष योग्यजन गरिमामय पहचान की ओर एक कदम, चिकित्सा विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य सबका अधिकार व नागरिक सुरक्षा, नागरिक मित्र इत्यादि सम्बंधित विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं का प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। योजनाओं के क्रियान्वयन में चुनौतियों पर पारस्परिक परिचर्चा व संवाद किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारी, एनजीओ, फाउंडेशन, ट्रस्टों के प्रतिनिध भाग लेंगे।*दूसरे दिन होंगे यह कार्यक्रम*उन्होंने बताया कि संवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन वीएसडीसी पोर्टल के महत्व और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को फिल्म द्वारा समझाया जाएगा। साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रमिक व रोजगार विभाग, कृषि पशुपालन, शिक्षा, ग्रामीण विकास व पंचायती राज, वन और पर्यावरण विभाग से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं का प्रस्तुतिकरण दिया जायेगा। इनके क्रियान्वयन में चुनौतियों और समाधान पर चर्चा की जायेगी।जिला उद्योग केंद्र, नगर परिषद, देवस्थान विभाग, राजीविका विभाग, पर्यावरण व जल संरक्षण, कुटीर उद्योगों में वनों की भूमिका, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, खनन नियम सम्भावना व समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला और विशिष्ट अतिथि केश कला बोर्ड अध्यक्ष महेंद्र गहलोत होंगे। अध्यक्षता स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के अध्यक्ष मुमताज मसीह करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा मनोनीत सदस्य सत्यनारायण मंगरोरा, पंकज शर्मा, प्रकाश गंगावत, पंकज दाधीच, जिला प्रमुख मोडाराम, रामसिंह राव, भू दान आयोग के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा सहित अधिकारी मौजूद रहेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *