RASHTRADEEP NEWS
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में सहारनपुर (उ. प्र.) में आयोजित राष्ट्रीय कुशती प्रतियोगिता में अपने नोखा के गुरु हनुमान व्यायामशाला द्वारा प्रशिक्षित महिला पहलवान विजयश्री पुत्री कैलाश रांकावत ने रजत पदक जीत कर नोखा का मान बढ़ाया है। गुरु हनुमान व्यायाम शाला के कोच दामोदर पारीक ने बताया कि 33 किलो भार वर्ग में विजय श्री ने पंजाब की नवजोत को सेमी फाइनल में हराकर रजत पदक अपने नाम किया।
विजेता पहलवान के नोखा आगमन पर नोखा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया जिसमें नोखा नगर पालिका अध्यक्ष नारायण झंवर, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष आसकरण, नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल भूरा नोखा भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष डॉ. महेंद्र संचेती, नारायण जोशी, पार्षद जगदीश मांझू पार्षद राधेश्याम लखोटिया पार्षद जेठू सिंह राजपुरोहित पार्षद देवकिशन चांडक पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रामसिंह चरकड़ा नरेंद्र चौहान, मनोज कुलरिया जगदीश भार्गव, नरेंद्र चौहान, डॉ रणवीर सिंह,सुनील पुनिया, सुनील भादु, घेवरदास, शिव साध किशन गोपाल, रमेश नाथ मेहताब मोर पठान बजरंग पालीवाल अनिल दायमा चुन्नीलाल राजस्थानी आदि ने माला पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया।