Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • दिल्ली ही नहीं, राजस्थान के कई जिलों में हवा हुई जहरीली…
Image

दिल्ली ही नहीं, राजस्थान के कई जिलों में हवा हुई जहरीली…

RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान समेत उत्तर भारत में अब ठंड का अहसास होने लगा है। बीते दो दिन से सुबह के समय राजस्थान के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा है। इसके अलावा कुछ जिलों में कोहरे के साथ धुंध भी नजर आई। राजस्थान के कई जिलों में सोमवार हवा जहरीली रही है। भिवाड़ी जिला राजस्थान के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक रहा है। भिवाड़ी में AQI 400 पार कर गया। वहीं, जयपुर में भी 248 AQI दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सीकर, चूरू समेत कई जिलों में अगले 3 दिन घना कोहरा रहने की संभावना जताई है।

प्रदूषण की मार सबसे ज्यादा शेखावाटी क्षेत्र प्रभावित रहा है। वहीं, राजस्थान के कुल 12 जिलों में सोमवार को एक्यूआई 200 के पार दर्ज हुआ। वहीं, दक्षिणी राजस्थान में सबसे साफ हवा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू, झुंझुनू में अगले तीन दिन घना कोहरा रहने की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *