Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • नोटिस, बिजली कटौती और अब बेदखली, हनुमान बेनीवाल के जयपुर सरकारी आवास पर बढ़ा विवाद…
Image

नोटिस, बिजली कटौती और अब बेदखली, हनुमान बेनीवाल के जयपुर सरकारी आवास पर बढ़ा विवाद…

Hanuman Beniwal government house controversy

नागौर सांसद और RLP के अध्यक्ष Hanuman Beniwal अब एक नए विवाद में घिर गए हैं। जयपुर के जालूपुरा स्थित राजकीय आवास संख्या B-7, MLA क्वार्टर को लेकर उन्हें राज्य सरकार द्वारा बेदखली का नोटिस थमा दिया गया है। खास बात यह है कि निर्धारित समय पर आवास खाली न करने के चलते बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया है।

यह सरकारी आवास हनुमान बेनीवाल को 15वीं विधानसभा के सदस्य रहते हुए आवंटित किया गया था। लेकिन सांसद चुने जाने और विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद उनकी पात्रता समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद वे पिछले लंबे समय से अनाधिकृत रूप से आवास पर काबिज हैं।

क्या है पूरा मामला?

राजकीय संपदा अधिकारी एवं एडीएम (न्याय) की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, हनुमान बेनीवाल को आवास खाली करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया था। लेकिन तय समयसीमा के बाद भी उन्होंने न तो आवास खाली किया और न ही कोई जवाब सौंपा। परिणामस्वरूप, 2 जुलाई को बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिया और अब उन्हें बेदखली के आदेशों का सामना करना पड़ रहा है।

सांसद आवास पहले ही हो चुका है अलॉट

बता दे, बेनीवाल को जयपुर के ज्योति नगर स्थित सांसद आवास पहले ही अलॉट किया जा चुका है। बावजूद इसके वे पुराने MLA क्वार्टर को खाली नहीं कर रहे। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई राजकीय भवन (अनधिकृत अधिभोग) अधिनियम, 1965 की धारा 4 (1) के तहत की गई है। विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बेनीवाल ने उपचुनाव में अपनी पत्नी को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह चुनाव जीत नहीं पाईं। इस कारण से परिवार की कोई सदस्य भी इस आवास की पात्रता नहीं रखती।

सूत्रों के अनुसार, यदि हनुमान बेनीवाल स्वेच्छा से आवास खाली नहीं करते, तो प्रशासन द्वारा बलपूर्वक बेदखली की कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। राजनीतिक गलियारों में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं गर्म हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *