Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • अब मुख्यमंत्री के बाद मंत्रिमंडल भी चौंकाएगा, अंदरूनी स्तर पर नाम तय…
Image

अब मुख्यमंत्री के बाद मंत्रिमंडल भी चौंकाएगा, अंदरूनी स्तर पर नाम तय…

RASHTRADEEP NEWS

प्रदेश में भाजपा सरकार के शुक्रवार को गठन के साथ ही मंत्रिमंडल के विस्तार में ज्यादा समय लगने वाला है नहीं। यह भी तय है कि मंत्रिमंडल भी चौंकाएंगे। किन-किन को मंत्री बनाया जाना है, पार्टी के अंदरुनी स्तर पर लगभग नाम तय है।

इसका संकेत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक कार्यक्रम में दिए हैं। उनका कहना था कि टिकट बंटने के साथ ही सीएम, मंत्री और यहां तक कि नेता प्रतिपक्ष कौन होगा? इस पर काम शुरू कर दिया जाता है।

संभावना जताई जा रही है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में गुजरात मॉडल मंत्रीमंडल में अपनाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो अधिकांश चेहरे नए होंगे। संगठन में काम-काज, उम्र और साफ-सुथरी छवि, जैसे मापदंड तय किए गए हैं। प्रदेश में सीएम के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री पहली बार किसी सरकार में शामिल होंगे। इससे पहले मंत्रीमंडल तक में नहीं रहे हैं। यही वजह है कि जैसे सीएम के नाम ने चौंकाया वैसे ही मंत्रीमंडल के नाम भी चौंकाएंगे।

सरकार में सीएम सहित 30 मंत्री हो सकते हैं। सीएम एवं दो उप मुख्यमंत्री ने ली शपथ। ऐसे में सरकार में अब 27 और जगह रहेगी। शपथ के बाद सीएम और पार्टी अध्यक्ष दिल्ली जाकर नाम तय करेंगे।

सदन में भी तीन पद अध्यक्ष तय, पार्टी की तरफ से वरिष्ठ विधायक वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर दी गई। सदन चलाने के लिए उनके सहयोग के तौर पर उपाध्यक्ष भी बनाया जा सकता है। इसी तरह दो विधायकों को सचेतक एवं उपसचेतक का जिम्मा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *