Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • अब सभी सरकारी कार्यालयों में 3 नवंबर तक छुट्टी…
Image

अब सभी सरकारी कार्यालयों में 3 नवंबर तक छुट्टी…

RASHTRADEEP NEWS

राज्य के सरकारी विभागों में अब 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक अवकाश रहेगा। 4 नवंबर से दफ्तर वापस खुलेंगे। राज्य सरकार ने 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

सामान्य प्रशासन ग्रुप 6 विभाग के शासन सचिव डॉ. जोगाराम ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। दरअसल, इस बार अमावस्या दो होने के कारण लोगों में दीपावली पर्व को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसी कारण बीकानेर में अधिकतर शहरवासी दीपावली का पर्व 1 नवंबर कोमनाएंगे। पूर्व में राज्य सरकार ने केवल 31 अक्टूबर का अवकाश घोषित किया।

ऐसे में राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के मुख्य महामंत्री महेन्द्र पांडे ने राज्य सरकार को ज्ञापन भेजकर 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की थी। राज्य सरकार के इस आदेश से अब 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सरकारी कार्यालय में अवकाश रहेगा। वहीं 2 नवंबर को शनिवार एवं 3 नवंबर को रविवार का अवकाश है। एक नवंबर को अवकाश घोषित होने से सभी सरकारी कार्मिक 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक दीपावली, राम- राम, भाई दूज, गोवर्धन पूजा आदि त्योहार अपने घर परिवार के साथ मना सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *