RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत के बाद भाजपा शासित राज्यों की संख्या 12 हो जाएगी, जबकि कांग्रेस शासित राज्य सिर्फ तीन (तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश) रह जाएंगे। राष्ट्रीय दलों में AAP तीसरे नंबर पर है, जो दो राज्यों (दिल्ली, पंजाब) में सरकार चला रही है। भाजपा मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, गोवा, असम, त्रिपुरा, मणिपुर व अरुणाचल प्रदेश में सत्ता में है। अब राजस्थान व छत्तीसगढ़ की कमान भी उसके हाथ में होगी।
वहीं 5 राज्यों महाराष्ट्र, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम व पुड्डुचेरी में वह सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है। कांग्रेस बिहार और झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधनों में शामिल है। तमिलनाडु में वह द्रमुक की सहयोगी है, लेकिन सरकार का हिस्सा नहीं है। अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, हरियाणा,महाराष्ट्र और झारखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे। जम्मू- कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। देश के छह राष्ट्रीय दलों में भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी, बसपा, माकपा और नेशनल पीपुल्स पार्टी शामिल हैं।